ई-पीपल काउंटिंग मशीन से श्रद्धालुओं की गणना*

भागलपुर। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या का सटीक एवं वैज्ञानिक आकलन करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ई-पीपल काउंटिंग मशीन के माध्यम से श्रद्धालुओं की गणना की जा रही है।

सोमवार की रात्रि 12:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ई-पीपल काउंटिंग मशीन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार—

 

* कृष्णगढ़: 3,12,609 श्रद्धालु

* धाधी बेलारी: 1,31,819 श्रद्धालु

इस प्रकार उक्त अवधि में कृष्णगढ़ एवं ढांढी बेलारी मिलाकर कुल 4,44,428 श्रद्धालुओं की आवाजाही दर्ज की गई।

ई-पीपल काउंटिंग मशीन के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों से श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही का बेहतर आकलन करने तथा भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *