कहलगांव में विशाल तिरंगा रैली निकाला गया

देश के 80 वां स्वतंत्रता दिवस एवं वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश के साथ-साथ भागलपुर जिले के कहलगांव में भी लोगों के बीच देशभक्ति का जज्बा दिखा।

‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत गुरुवार को कहलगांव प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन परिसर से एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गयी। इस रैली को कहलगांव के एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता सहित बीडीओ राजीव रंजन, सीडीपीओ निकहत आरा,बीपीआरो अमित राज द्वारा संयुक्त रूप से रवाना किया गया।
इस रैली में पंचायत के प्रतिनिधियों ,स्कूली बच्चे आंगनबाड़ी कर्मियो, जीविका दीदियों ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। पूरा माहौल देशभक्ति के नारे से गुंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *