विषहरी पूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन मार्ग का लिया जायजा।

भागलपुर, विषहरी पूजा के उपरांत प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदर भागलपुर श्री विकास कुमार ने संयुक्त रूप से विसर्जन मार्ग और घाटों का विस्तृत निरीक्षण किया।​अधिकारियों का काफिला प्रशासनिक कार्यालय से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। अधिकारियों ने स्टेशन चौक, नाथनगर मेन चौक, तांती टोला, विषहरी स्थान, साहबगंज, तिलकामांझी यूनिवर्सिटी रोड, बूढ़ानाथ रोड और आदमपुर होते हुए खंजरपुर तक का जायजा लिया।​ चंपानाला पुल स्थित घाट तथा खंजरपुर (मायागंज अस्पताल के पीछे स्थित मुसहरी/सीढ़ी घाट) पर विसर्जन तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष रूप से अवलोकन किया गया।​ निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विधि-व्यवस्था और प्रतिमाओं की सुरक्षित आवाजाही से जुड़ी व्यवस्थाओं का ध्यानपूर्वक मुआयना किया।​ प्रशासनिक टीम ने पूरे विसर्जन मार्ग पर सतर्कता बरतने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *