पशुपालन विभाग के निदेशक द्वारा गौशालाओं का निरीक्षण किया गया।

भागलपुर। पशुपालन विभाग के निदेशक श्री उज्ज्वल कुमार सिंह, IAS द्वारा आज जिले की विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में पशुओं के रख-रखाव, चारा-पानी, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, भागलपुर, जिला पशुपालन पदाधिकारी (DAHO) सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा निदेशक महोदय को गौशालाओं से संबंधित व्यवस्थाओं तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। योजनाओं के क्रियान्वयन, पशुपालकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा गौशालाओं के संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी जानकारी साझा की गई।

निदेशक महोदय ने गौशालाओं में पशुओं की समुचित देखभाल, स्वच्छता, चारा-पानी एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *