बिहार सरकार द्वारा विद्यार्थियों को सहयोग एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से *विद्यार्थी सहयोग पोर्टल* का शुभारंभ किया गया। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा पटना स्थित जे.डी. वीमेंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्य के सभी जिला पदाधिकारी, भागलपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से छात्रों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को एक ही स्थान पर दर्ज करने तथा उनके समाधान की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया गया है। यह पोर्टल विद्यार्थियों एवं प्रशासन के बीच सीधे संवाद के प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करेगा।विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण पहलू यह है कि पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद उसके समाधान की प्रक्रिया को समयबद्ध किया गया है। *विद्यार्थी सहयोग पोर्टल* पर शिकायत दर्ज होने की तिथि से 30 दिनों के अंदर शिकायत का निपटारा कर विद्यार्थी को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।इस पोर्टल के शुभारंभ से विद्यार्थियों को विभिन्न सुविधाओं एवं सहयोग से संबंधित सेवाएं सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही, विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी एवं सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी। यह पहल विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उनके हितों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी साबित होगी।इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यक सहयोग के लिए प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं रखने एवं आवश्यक सहायता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
बिहार सरकार द्वारा विद्यार्थियों को सहयोग एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से *विद्यार्थी सहयोग पोर्टल*का शुभारंभ किया गया*
