जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया*

भागलपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा आज ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण, वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था, प्रवेश-निकास व्यवस्था, डबल लॉक सिस्टम एवं संबंधित अभिलेखों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा से संबंधित सभी निर्धारित प्रोटोकॉल एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *