ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, 18 अगस्त को आयोजित होगा “सौर मेला–2026”*

भागलपुर, ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने एवं स्वच्छ ऊर्जा के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, भागलपुर एवं विद्युत विभाग, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में “सौर मेला–2026” का आयोजन किया जा रहा है।

सौर ऊर्जा को अपनाकर न केवल विद्युत व्यय को कम किया जा सकता है, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। इसी उद्देश्य से आयोजित इस मेले में आम नागरिकों को विभिन्न सौर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

मेले में प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न सौर ऊर्जा योजनाओं, रूफटॉप सोलर संयंत्र, सरकारी सब्सिडी, नेट मीटरिंग एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जाएगी। साथ ही आम नागरिकों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

सौर मेला–2026 का आयोजन 18 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक टाउन हॉल, भागलपुर में किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सौर मेले में पहुंचकर सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा उपलब्ध सुविधाओं एवं अनुदान का लाभ उठाते हुए स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की दिशा में आगे आएं।

जिला प्रशासन ने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाना ऊर्जा की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *