भागलपुर :बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, भागलपुर जिले में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 13,415 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 11,728 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 856 आवेदन लंबित हैं और 831 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं।
विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया लगातार जारी है। विभागवार स्थिति में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सबसे अधिक आवेदन लंबित पाए गए हैं।*विभागवार आवेदन की स्थिति*
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कुल 4,091 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 3,687 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 289 आवेदन लंबित हैं। ग्रामीण विकास विभाग में कुल 1,069 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 939 मामलों का समाधान किया जा चुका है। वहीं 100 आवेदन लंबित हैं।ऊर्जा विभाग विभाग में कुल 1,058 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 939 मामलों का निष्पादन किया गया है, जबकि 79 मामले लंबित हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग में कुल 928 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 858 मामलों का समाधान किया जा चुका है और 52 आवेदन लंबित हैं। पुलिस विभाग में कुल 317 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 167 मामलों का निष्पादन, 101 आवेदन अस्वीकृत तथा 49 आवेदन लंबित हैं।
सहयोग पोर्टल में प्राप्त आवेदन: 13,415
कुल निष्पादित आवेदन: 11,728
कुल लंबित आवेदन: 856
कुल अस्वीकृत आवेदन: 831
सहयोग पोर्टल के माध्यम से नागरिकों से प्राप्त आवेदनों की विभागवार निगरानी की जा रही है। लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित विभागों द्वारा आवेदनों के त्वरित समाधान की प्रक्रिया जारी है। अधिकांश प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष लंबित आवेदनों के निपटारे की कार्रवाई भी लगातार जारी है।
