ता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पटना से दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में कांग्रेस नेता और सपा प्रमुख से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छात्रों से जुड़े मुद्दों, महंगाई समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर दोनों नेताओं के साथ चर्चा होगी।
पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि पिछले 5-6 महीने से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा जब उन्होंने मीडिया के सामने इस मुद्दे को उठाया, तब उनका वेतन मिलना शुरू हुआ।
‘सरकार चाहे तो मेरा वेतन बंद कर दे’
तेजस्वी यादव ने कहा, मंत्रियों और विधायकों को भी वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सरकार चाहती है तो उनका वेतन भी बंद कर दे, उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। आज सरकार को वेतन के मुद्दे पर चर्चा करनी पड़ रही है, यही सरकार के खजाने की स्थिति को बताता है।
‘सरकार कंगाल हो चुकी, खजाना खाली’
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार कंगाल हो चुकी है और सरकारी खजाना खाली हो गया है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। मदरसा शिक्षकों को भी वेतन नहीं मिलने का उन्होंने दावा किया। ठेकेदारों के भुगतान के लिए भी सरकार के पास पैसे नहीं हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि किसी भी विभाग के सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन और पेंशन देने तक के पैसे नहीं हैं। तेजस्वी ने कहा कि इन लोगों ने बिहार का खजाना खाली कर दिया है।
भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर निशाना
तेजस्वी यादव ने बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार पूरी तरह से पनप रहा है। कहीं भी जाइए, बिना पैसे के काम नहीं होता है और भ्रष्टाचार के मामलों में कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि बिहार में सरकार है भी या नहीं।
अशोक चौधरी के इस बयान पर कि वित्तीय संकट 15 दिन से एक महीने में ठीक हो जाएगा, तेजस्वी यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय संकट अगले चार साल में भी ठीक नहीं होगा।
