कहलगांव थाना क्षेत्र में हुई आभूषण चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा।राजा सहनी और मनीष कुमार को किया गिरफ्तार।

  • कहलगांव थाना क्षेत्र में हुई आभूषण चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनकी निशानदेही पर बड़ी मात्रा में चोरी के आभूषण और नकदी भी बरामद की गई है।
    मामला 6 अगस्त का है, जब गंगा नगर निवासी अनिता देवी के घर चोरी की घटना सामने आई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, स्थानीय सूत्रों और लगातार छापेमारी के जरिए पूरे मामले की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।कहलगांव थाना क्षेत्र में घर में हुई चोरी की वारदात…पुलिस के लिए चुनौती बनी… लेकिन जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली।6 अगस्त 2026 को गंगा नगर निवासी अनिता देवी के घर चोरी की घटना को लेकर कहलगांव थाना कांड संख्या 315/2026 दर्ज किया गया था। मामले के उद्भेदन और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने कहलगांव थाना क्षेत्र से राजा सहनी को हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी के क्रम में चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के आभूषण खरीदने वाले मनीष कुमार को भी उसकी दुकान से चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में यह बात सामने आई कि चोरी की रकम से आईफोन खरीदा गया था। वहीं मामले में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।अब बात करें बरामद सामान की तो पुलिस ने सोने की 2 अंगूठी, 5 लॉकेट, 7 बेसर, 1 मंगलसूत्र के साथ ही चांदी के गिलास, कटोरा, बिस्किट, पायल, कड़ा, मठिया, बिछिया, अंगूठी, चम्मच और सिक्के बरामद किए हैं। इसके अलावा 22 हजार 500 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी राजा सहनी, पिता दीना सहनी, निवासी सहनी टोला, कहलगांव और मनीष कुमार, पिता मुन्ना ठाकुर, निवासी पुरब टोला, कहलगांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राजा सहनी का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। चोरी की वारदात के बाद पुलिस के सामने चुनौती थी आरोपियों तक पहुंचने की… लेकिन तकनीकी जांच, स्थानीय सूचना और लगातार छापेमारी ने इस मामले की गुत्थी सुलझा दी। पुलिस ने न सिर्फ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि चोरी के आभूषण और नकदी की भी बरामदगी की है। हालांकि, पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *