संत शिरोमणि श्री गुरू संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई कलश यात्रा*

भागलपुर। संत शिरोमणि श्री गुरू संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आज दिनांक 19.08.2026 को समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों के अनुसूचित जाति टोलों में श्री गुरू संत रविदास जी की कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरू संत रविदास जी का जयघोष करते हुए उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, विकास मित्र, जीविका दीदियों तथा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कलश यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि श्री गुरू संत रविदास जी के विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

उल्लेखनीय है कि श्री गुरू संत रविदास जी की कलश यात्रा का आयोजन दिनांक 20.08.2026 को भी जिले के सभी प्रखंडों के शेष अनुसूचित जाति टोलों में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *