*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी*
भागलपुर। जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए अद्यतन प्रतिवेदन के अनुसार जिले के 15 प्रखंडों के 114 पंचायतों एवं 456 गांवों की कुल 2,10,219 परिवारों की लगभग 9,15,781 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 73,090 परिवारों को सहायता प्रदान की गई है तथा 24,812 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 123 नावों के माध्यम से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री के वितरण के तहत 24,899 पॉलीथीन शीट, 944.43 क्विंटल पशु चारा, 2 ड्राई फूड पैकेट तथा अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु 114 मेडिकल टीमों की तैनाती की गई है, जिनके माध्यम से अब तक 41,826 लोगों का उपचार किया गया है।
प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन) का संचालन भी किया जा रहा है। वर्तमान में 337 सामुदायिक रसोई केंद्रों के माध्यम से लगभग 37,08,315 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त 7 राहत शिविरों में 8,555 लोगों का पंजीकरण किया गया है।
जिलाधिकारी ने संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा प्रभावित परिवारों तक समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिला प्रशासन स्थिति पर सतत निगरानी रखे हुए है तथा आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन एवं स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें।
बाढ़ प्रभावित नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
