
कहलगांव/ डेली मिरर
पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा वर्ष 2026-28 के लिए मालदा मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) के सदस्य के रूप में कहलगांव चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक अध्यक्ष अशोक खेमका को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन कहलगांव चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष देवकी नंदन शर्मा द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर किया गया है। श्री खेमका के सदस्य बनने से कहलगांव एवं आसपास के क्षेत्रों की रेल समस्याओं, लंबित पड़ी मांगों, यात्री सुविधाओं और व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों को रेलवे प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।
श्री खेमका के मनोनयन पर कहलगांव चेम्बर ऑफ कॉमर्स में हर्ष का माहौल है।रूपेश चौधरी, वासुदेव टिबरेवाल,कमल टेकरिवाल,
चंदन निराला,डॉ. आर. के. सिन्हा,राजेश शर्मा सहित गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
