कहलगांव में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर व्यक्ति को सम्मान मिलना चाहिए — एसडीएम

कहलगांव अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं उमंग के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही देशभक्ति गानों एवं नारों की गुंज से पूरा माहौल
देशप्रेम की भावना से ओत प्रोत हो उठा। विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा आकर्षक प्रभात फेरी निकाली गयी।
अनुमंडल आफिस में एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता, डीसीएलआर आफिस में सरफराज अहमद,
प्रखंड आफिस में नूतन देवी, निबंधन कार्यालय में , अनुमंडल अस्पताल में डा. पवन गुप्ता, गांगुली पार्क में नपं उपाध्यक्ष रेखा देवी,
नपं परिसर में अध्यक्ष संजीव कुमार,कहलगांव थाना में इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, कहलगांव चैंबर ऑफ कॉमर्स में अध्यक्ष देवकी नंदन शर्मा,प्रखंड कांग्रेस भवन में प्रखंड अध्यक्ष मो निसार ने ध्वजारोहण किया।

शारदा पाठशाला मैदान में अनुमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में कहलगांव एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता ने सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण किया।

एसडीएम ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा भारत विभिन्नताओं का देश है। ओंठ पर गंगा तो हाथों में तिरंगा है। हमें यह आजादी सहज नहीं मिली थी। इसके लिए अनेकों देशभक्तों ने अपनी जान न्योछावर किया। इसलिए यह अवसर अत्यंत गौरव, गर्व एवं आत्ममंथन का है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ है,
हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिलना, गरीबों तक विकास की योजनाएं पहुंचना,
सभी को शिक्षा का अवसर, कानून का राज,संविधान का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुमंडल प्रशासन जवाबदेही, संवेदनशीलता व पारदर्शी के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि 223 नीलाम वादों का निष्पादन से 3.88 करोड की राजस्व की प्राप्ति से पूरे जिले में कहलगांव अनुमंडल टाप पर रहा है।

शारदा पाठशाला मैदान में विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति की धुन पर आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। एसडीएम द्वारा सभी स्कूलों के हेड को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंच संचालन शिक्षक धनंजय कुमार ने किया।
शाम में आयोजित नशामुक्त फुटबॉल मैच में पीएमश्री स्कूल ईशीपुर बाराहाट एवं राम सुंदर उच्च विद्यालय रामपुर के बच्चों की टीम ने भाग लिया। मैच काफी रोमांचक रहा। दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। करीब 90 मिनट के खेल के अंत में पेनाल्टी शूट में ईशीपुर की टीम ने रामपुर पर एक गोल दागकर मैच को जीत लिया। ‘मैन आफ द मैच’ उपविजेता टीम के गोलकीपर सजन को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *