आयुक्त, भागलपुर एवं मुंगेर प्रमंडल की अध्यक्षता में दिनांक 19.09.2026 को पूर्वाहन 11:00 बजे वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमंडल अन्तर्गत सभी जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त के साथ-साथ तकनीकी विभागों के संबंधित अधीक्षण अभियंताओं के साथ जिले में संचालित 100 करोड़ एवं इससे अधिक राशि की बड़ी योजनाओं की समीक्षा की गयी।
समीक्षा बैठक में मुंगेर मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फंड पैकेज 2, 3, 4 भागलपुर-कहलगाँव-मिर्जाचौकी योजना, सुलतानगंज-भागलपुर-सबौर गंगा पथ परियोजना, धोरैया-इंग्लिश मोड़ असरगंज पथ परियोजना (भागलपुर, बाँका, मुंगेर), भागलपुर जल आपूर्ति योजना, भागलपुर 45 MLD STP and I&D योजना, बटेश्वर स्थान गंगा पम्प नहर योजना, पीरपैंती पावर प्लांट, भागलपुर-अमरपुर-बाँका पथ (SH-25) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य वर्ष-2024-25, मुंगेर (साफियाबाद)-बरियारपुर-घोरघट-सुलतानगंज गंगा पथ परियोजना (जिला मुंगेर 34 कि०मी०, भागलपुर 8 कि०मी०) तथा गंगा नदी के अधिशेष जल को बाँका जिला के बड्डुआ जलाशय एवं मुंगेर जिला के खड़गपुर जलाशय में अंतरण कार्य योजना की गहन समीक्षा की गई।
समीक्षोपरांत संबंधित पदाधिकारियों एवं अधीक्षण अभियंताओं को योजना के पूर्ण निष्पादन में भूमि-अर्जन एवं अन्य प्रशासनिक / तकनीकी बाधाओं को संबंधित विभागों / कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। लंबित कार्यों में आवश्यक गति लाते हुए योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए एवं योजनाओं की नियमित रूप से योजनावार समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जाए।
